सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले; राहुल की मुलाकात की मांग ठुकराई
भारत के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने सोमवार को कहा कि उन्होंने इंडिया ब्लॉक के सांसदों को मुलाकात नहीं कर पाने की वजह बता दी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का पत्र मिला था, जिसका जवाब उन्होंने दे दिया था। जवाब में उन्होंने मुलाकात नहीं कर पाने के कारण बताए हैं।
सीजेआई ने कहा- सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। किसी भी आम नागरिक या निर्वाचित जनप्रतिनिधि को याचिका दायर करने का अधिकार है। कोर्ट उनकी समस्याएं सुनेगा और कानून के मुताबिक उचित कार्रवाई करेगा।

No comments