झुंझुनूं के आरआर अस्पताल में इनकम टैक्स विभाग की बड़ी रेड
राजस्थान के झुंझुनूं जिले में चूरू रोड पर स्थित प्रमुख आरआर अस्पताल में सोमवार सुबह इनकम टैक्स विभाग की टीम ने अचानक दबिश दी. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब 15 सदस्यों की एक विशेष टीम पांच अलग-अलग गाडिय़ों में सवार होकर सुबह ठीक पांच बजे अस्पताल परिसर पहुंची. बताया जा रहा है कि इस बड़े स्तर की छापेमारी को अंजाम देने के लिए विभिन्न स्थानों पर एक साथ कार्रवाई करने वाली टीमें रविवार रात करीब 11 बजे ही रवाना हो चुकी थीं, जिन्होंने सुबह होते ही एक साथ अपनी रेड शुरू कर दी.
अस्पताल के भीतर कार्रवाई के दौरान आयकर विभाग की टीम ने अस्पताल के सभी मुख्य कंप्यूटरों और वहां मौजूद दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी.

No comments