कोटा में 18 बच्चों से भरी स्कूली वैन पलटी: शराब के नशे में था ड्राइवर
कोटा के सांगोद में आज सुबह स्कूल जा रही बच्चों से भरी वैन पलट गई। वैन में करीब 18 बच्चे सवार थे। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और हादसे में घायल बच्चों को संभाला।
वैन ड्राइवर बच्चों को मंडाप गांव से कुंदनपुर स्थित तिलक स्कूल ले जा रहा था। वैन ड्राइवर शराब के नशे में था। हादसे में 4-5 बच्चों के अंदरूनी चोट लगा है। ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। यह स्कूल मंडाप गांव से करीब 5 किलोमीटर दूर है।

No comments