Breaking News

दिल्ली में बस ने लोगों को टक्कर मारी; एक की मौत, 2 से 3 लोग घायल

दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में आज शनिवार सुबह तेज रफ्तार एक डीटीसी बस ने कई वाहन सवार लोगों को टक्कर मार दी। बस की टक्कर लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। उधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। इसके अलावा पुलिस ने घायलों अस्पताल में भर्ती करा दिया है। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments