Breaking News

अस्पताल में फिर सिजेरियन के बाद मौत

राजस्थान के कोटा स्थित न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सिजेरियन प्रसव के बाद एक और प्रसूता की मौत का मामला सामने आया है। दो महिलाओं की तबीयत बिगडऩे के बाद उनमें गुर्दे से जुड़ी गंभीर जटिलताएं सामने आई थीं। इनमें से रेशमा की हालत ज्यादा बिगडऩे पर परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। वहीं, अनिता की हालत भी गंभीर बनी हुई है। उन्हें न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। इस घटना ने करीब पांच महीने पहले इसी अस्पताल में सामने आए मामले की यादें ताजा कर दी हैं।

No comments