Breaking News

ई-चालान के लिंक पर क्लिक किया, ठगों ने रुपए उड़ाए

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को साइबर ठगी, मारपीट, चोरी के कई मामले दर्ज किए गए। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को अपना शिकार बनाया है। सोनराज ने रिपोर्ट दी। बताया कि उसके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने ई-चालान का फर्जी लिंक भेजा। जैसे ही परिवादी ने उस लिंक पर क्लिक किया, उसके बैंक खाते से कुल 1,87,000 रुपये पार हो गए। पुलिस ने साइबर ठगी की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

No comments