सिंचाई विभाग में दो अधिकारियों में चले लात-घूंसे:दोनों ने एक-दूसरे पर लगाया मारपीट का आरोप
पाली के जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय में अधीक्षण अभियंता रिनेश सिंघवी और अधिशासी अभियंता शंकरलाल राठौड़ के बीच विवाद हो गया। मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों अधिकारियों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। दोनों पक्षों ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार सिंचाई विभाग बैठक वेतन रोकने के नोटिस और विधानसभा में पूछे गए सवालों के जवाब को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट तक पहुंच गई।

No comments