झोपड़े में लगी आग:आभूषण सहित घरेलू सामान जला
फलौदी में आऊ के गोविंदनगर गांव में करनाराम जांगू के रहवासी झोपड़े में आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग में झोपड़ा और उसमें रखा पूरा घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि आग से बिस्तर, अनाज और आभूषण सहित गृहस्थी का सारा सामान खाक हो गया। इससे पीडि़त परिवार को काफी नुकसान हुआ है।
इस संबंध में ग्रामीण गणपत जोशी ने बताया कि झोपड़े से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की।

No comments