बाघ टी-2505 और टी-121 के बीच संघर्ष सूचना निकली झूठी
रणथंभौर टाइगर रिजर्व में बाघ टी-2505 और टी-121 के बीच संघर्ष होने की सोशल मीडिया पर आ रही खबरों को वन विभाग ने भ्रामक बताया है। विभाग के अनुसार, बाघ टी-2505 पूरी तरह स्वस्थ है और उसके शरीर पर किसी तरह की चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं।
रणथंभौर टाइगर रिजर्व फस्र्ट के डीएफओ मानस सिंह ने बताया- निगरानी के दौरान फील्ड टीम ने टी-2505 को क्षेत्र में देखा। बाघ सामान्य स्थिति में नजर आया। उसके शरीर पर चोट के कोई संकेत नहीं मिले। इसके बाद विभाग ने दोनों बाघों के बीच संघर्ष की खबरों को गलत बताया।

No comments