Breaking News

छबड़ा प्लांट में गेट बंद होने से श्रमिकों का प्रदर्शन:काम रोककर धरना दिया

बांरा के छबड़ा सुपर पावर प्लांट में तीसरी साइट का सेलो गेट अचानक बंद होने से श्रमिकों में नाराजगी फैल गई। मुख्य गेट से 7-8 किलोमीटर ज्यादा दूरी तय करनी पड़ रही थी। इसके विरोध में श्रमिकों ने काम बंद कर गेट के सामने धरना दिया। इस संबंध में श्रमिकों ने कहा कि गेट बंद रहने से समय और पेट्रोल-डीजल का खर्च बढ़ेगा। उन्होंने गेट को फिर से खोलने की मांग की। बातचीत के बाद गेट फिर से खुलवाया गया, जिससे श्रमिकों ने अपना धरना खत्म कर दिया।

No comments