जोधपुर संभाग के 7 जिलों में 29 पूर्व सरपंच, उप सरपंच व वार्ड पंच अयोग्य घोषित
राजस्थान में पंचायत चुनाव की गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। गांव-गांव में नए-नए दावेदार सामने आ रहे हैं। उधर, जोधपुर संभाग के सात जिलों में 29 पूर्व सरपंच, पूर्व उप सरपंच व पूर्व वार्ड पंचों को अयोग्य घोषित कर दिया गया है।
इनके अलावा 20 अन्य के संबंध में परिनिर्णय लेखबद्ध किए जा चुके हैं। इस संबंध में पंचायती राज विभाग के साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग व जिला निर्वाचन अधिकारी को सूची भिजवाई गई है। जिसके चलते पांच साल तक यह जनप्रतिनिधि चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।
पंचायत चुनाव की हलचल शुरू होने के साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग ने गत माह राज्य के संभागीय आयुक्तों को पत्र भेजकर अयोग्य जनप्रतिनिधियों के संबंध में सूचना मांगी थी।

No comments