राजस्थान से बकरियां चोरी करने वाले एमपी से गिरफ्तार
राजस्थान के नागौर जिले में बकरियां चोरी करने वाले गिरोह का मकराना थाना पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपी सड़क किनारे चर रही बकरियों को पहले मक्का का दाना और फल खिलाकर अपने पास बुलाते थे। इसके बाद आसपास लोगों की आवाजाही कम होने पर बकरियों को कार में डालकर फरार हो जाते थे।
बकरियां चोरी करने के मामले में पुलिस ने मध्यप्रदेश के इंदौर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने वारदात में काम ली गई काले रंग की कार भी जब्त की है। ?पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है
पुलिस के अनुसार 5 अक्टूबर की रात और 6 अक्टूबर को कालवा गांव में बकरियां चोरी होने की घटनाएं हुई थीं। इस संबंध में कालवा छोटा निवासी रामेश्वरलाल और मनाना निवासी सुखाराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू की।

No comments