Breaking News

भीलवाड़ा में राष्ट्रीय लोक अदालत

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के आदेशानुसार भीलवाड़ा में साल की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत शुरू हो चुकी है। भीलवाडा जिले में राजीनामें के लिए चिन्हित प्रकरणों के लिए 21 बैचों का गठन किया गया हैं। जिसमें न्यायिक अधिकारी एंव राजस्व अधिकारी और अनुभवी वकील सदस्य ने पक्षकारों में समझाइश कर प्रकरणों को निस्तारण किया जा रहा है। राष्ट्रीय लोक अदालत में कोर्ट के सिविल, फौजदारी प्रकरणों के अलावा राजस्व मामलों को भी राजीनामें के माध्यम से प्रकरणों को निस्तारण किया जाएगा। लोक अदालत को लेकर पक्षकारों को में उत्साह का माहौल है। बड़ी संख्या में पीडि़त और पक्षकार अपने मामलों को लेकर कोर्ट पहुंच रहे हैं।

No comments