Breaking News

उदयपुर की सेंट्रल जेल में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर नरेश की सेल से वीआईपी सुविधाएं मिलने के मामले में पुलिस ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। इस हाईप्रोफाइल मामले में पुलिस ने तीन बंदियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे जेल में हड़कंप मच गया। भूपालपुरा थानाधिकारी रतनसिंह चौहान ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार पूछताछ और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बंदी एकलव्य कॉलोनी निवासी निखिल रावत, उसके भाई विशाल रावत और महावतवाड़ी निवासी सोहेल उर्फ अन्ना को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों से पूछताछ के आधार पर जेल के अंदर चल रहे नेटवर्क और अवैध गतिविधियों के कई राज खुलने की उम्मीद है।

No comments