नींबू का भाव 200 रुपए किलो पहुंचा:घर के बजट में पड़ रहा असर, सेब और अनार से भी महंगा
झुंझुनूं में नींबू का भाव 200 रुपए किलो तक पहुंच गए हैं। खुदरा बाजार में एक नींबू 10 से 15 रुपए में बिक रहा है। ऐसे में घरों में इसका इस्तेमाल कम होने लगा है, वहीं होटल और ढाबे वाले भी इसकी मार झेल रहे हैं। नींबू के भाव अब सेब और अनार जैसे फलों को टक्कर दे रहे हैं। बाजार में सेब 120 से 160 रुपए किलो और अनार करीब 180 रुपए किलो बिक रहा है। वहीं, नींबू के दाम 200 रुपए किलो तक पहुंच गया हैं।
नींबू महंगा होने से होटल और ढाबा संचालकों के लिए भी अब हर ग्राहक की थाली में नींबू देना खर्च बढ़ाने वाला सौदा बन गया है। जहां पहले सलाद के साथ नींबू मिलना सामान्य माना जाता था, वहीं अब ऐसा नहीं है।

No comments