4.52 करोड़ रुपए से खेड़ रणछोडऱाय तीर्थ का होगा कायाकल्प
राजस्थान के बालोतरा जिले के प्रसिद्ध सनातनी तीर्थ खेड़ श्री रणछोडऱाय मंदिर में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विकास कार्यों की राह खुल गई है। देवस्थान विभाग की ओर से तीर्थ के विकास के लिए 4 करोड़ 52 लाख रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है।
टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग ने कार्यादेश जारी कर दिए हैं। नवरात्र की शुरुआत में निर्माण कार्य शुरू होगा। एक वर्ष में काम पूरा होने पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के ठहरने से लेकर वाहनों की पार्किंग तक की सुविधाओं का विस्तार होगा। दो मंजिला भवन, म्यूजिकल फाउंटेन और चारदीवारी सहित विभिन्न विकास कार्यों से प्राचीन तीर्थ का स्वरूप निखरेगा।

No comments