कोटा में सड़कों पर झाडू लेकर उतरीं मेयर:पार्षदों के साथ लगाई झाड़ू
शहर को स्वच्छता का संदेश देने और आगामी राम बारात मार्ग को चमकाने के लिए कोटा की महापौर अनुसुईया गोस्वामी आज गुरुवार सुबह खुद मोर्चे पर नजर आईं। सुबह ठीक 6 बजे, जब शहर सोकर उठ ही रहा था, महापौर अपने पार्षदों और निगम अधिकारियों की टीम के साथ सड़कों पर उतर आईं और खुद झाड़ू लगाकर सफाई अभियान की शुरुआत की।सफाई अभियान का मुख्य केंद्र राम बारात का रूट रहा। धार्मिक आयोजन को ध्यान में रखते हुए महापौर ने सुनिश्चित किया कि पूरा मार्ग एकदम साफ-सुथरा और भव्य नजर आए। उन्होंने न केवल झाड़ू उठाई, बल्कि कचरा उठाने वाली गाड़ी में कचरा लोड भी करवाया।

No comments