Breaking News

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी टैक्सी, 2 लोगों की मौत

उत्तराखंड में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज गुरुवार सुबह पाली पुलिया के समीप एक टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार अन्य लोगों की तलाश के लिए पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें बचाव अभियान में जुटी हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, टैक्सी चंडीगढ़ से चमोली की ओर जा रही थी। वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। इसी दौरान पाली पुलिया के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे टैक्सी गहरी खाई में जा गिरी।

No comments