पार्क हॉस्पिटल में चौथे दिन भी आयकर विभाग की कार्रवाई
बहरोड़ के पार्क अस्पताल में गुरुवार को चौथे दिन भी आयकर विभाग की कार्रवाई जारी रही। टीम एचआर, अकाउंट्स, रिसेप्शन और फार्मेसी विभाग के रिकॉर्ड की जांच कर रही है। सोमवार को पार्क हॉस्पिटल ग्रुप के देशभर में 17 अस्पतालों और फार्मेसी से जुड़े ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई हुई थी।
जांच के दौरान एचआर, अकाउंट्स, रिसेप्शन और फार्मेसी विभाग में बार-बार पहुंचकर दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। लगातार चल रही कार्रवाई के चलते अस्पताल प्रबंधन से जुड़े रिकॉर्ड और लेनदेन की जांच को लेकर चर्चाएं बनी हुई हैं।

No comments