राजस्थान में फिर बारिश का अलर्ट, रात में सर्दी बढ़ी
राजस्थान में बारिश-आंधी का दौर थमने के साथ ही रात में सर्दी शुरू हो गई। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के जिलों में दिन में तेज गर्मी है। यहां दिन का तापमान करीब 39 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार 24 अक्टूबर को एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा। इसके असर से बीकानेर संभाग के एरिया में बारिश की संभावना है।
राजस्थान में सबसे ज्यादा ठंडी रात माउंट आबू में रही। यहां रात का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। माउंट आबू के अलावा 10 से ज्यादा शहरों का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ।

No comments