Breaking News

आधी रात का सियासी तूफान : प्रोटोकॉल तोड़ भाजपा दफ्तर पहुंचे मुख्यमंत्री

राजस्थान की सियासत में देर रात उस वक्त अचानक भूचाल आ गया, जब मुख्यमंत्री अप्रत्याशित और असामान्य रूप से आनन-फानन में अपने आवास से सीधे प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंच गए। मुख्यमंत्री की आवाजाही के दौरान अपनाए जाने वाले तयशुदा सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल और रूट-लाइनिंग को दरकिनार करते हुए जिस हड़बड़ी में यह काफिला निकला, उसने पुलिस महकमे से लेकर राजनीतिक हलकों तक में हड़कंप मचा दिया। सूत्रों के अनुसार, इस हड़बड़ाहट की मुख्य वजह वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ की कथित नाराजगी की खबर का पार्टी कार्यालय से बाहर लीक होना और सोशल मीडिया पर तेजी से फ्लैश होना था।

No comments