स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोडर्:चीनी के नुकसान बताएंगे, स्वस्थ खानपान को लेकर स्टूडेंट्स को करेंगे जागरूक
राजस्थान के सभी सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को चीनी के अत्यधिक सेवन से होने वाले नुकसान और स्वस्थ खानपान के प्रति जागरूक करने के लिए 'शुगर बोर्डÓ लगाए जाएंगे। इसके साथ ही शिक्षक बच्चों को चीनी के अधिक सेवन से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी देंगे और उन्हें संतुलित आहार अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे।
प्रारंभिक शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग, बीकानेर के निदेशक ललित कुमार ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों , प्रारंभिक शिक्षा को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। यह पहल राष्ट्रीय पोषण माह के उद्देश्यों और प्रधानमंत्री के फिट इंडिया मूवमेंट से प्रेरित है।

No comments