बूथों पर लंबी-लंबी कतारें, झालावाड़ में मशीन में आई खराबी
झालावाड़ के भिलवाड़ी स्थित मतदान केंद्र पर भाग संख्या 2 और 7 की मशीनों को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई है. ग्रामीण मशीनों के हैंग होने की शिकायत कर रहे हैं. शिकायत मिलने पर कांग्रेस प्रत्याशी भी मौके पर पहुंचे. जनरल मजिस्ट्रेट और तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों की शिकायत के बाद टेक्निशियनों को बुलाया गया है.
पहले बटन दबाने के बाद दूसरा बटन दबाने पर मशीन के हैंग होने की मिल रही शिकायत. हालांकि मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कुछ कहने से इनकार किया है. जिला कलेक्टर ने मामले को दिखाकर दुरुस्त करवाने की बात कही है.

No comments