बंद पीजी से दैनिक उपयोग का सामान चोरी
श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी में ट्रक यूनियन पुलिया के निकट तंग गली में स्थित बंद पीजी से दैनिक उपयोग का सारा सामान चोरी हो गया। पुलिस ने हॉस्टल संचालक अकबर अली निवासी धोलीपाल की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अकबर अली ने पुलिस को बताया कि अज्ञात चोर बंद मकान से 17 सिलिंग फैन, दो गीजर, पानी की मोटर, कूलर की मोटरें, सीसीटीवी कैमरा व अन्य सामान चोरी करके ले गये।

No comments