अंतिम दिन नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे प्रत्याशी
पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत श्रीगंगानगर जिला परिषद के 39 सदस्यों के चुनाव के लिए आज शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। आज अंतिम दिन दोपहर तक कलक्ट्रेट में भाजपा, कांग्रेस, सीपीआईएमू, बसपा सहित निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र जमा करवाने की भारी भीड़ लगी रही।
आज दोपहर तक रिटर्निग अधिकारी को भाजपा, कांग्रेस आदि राजनैतिक दलों द्वारा पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के लिए पार्टी सिम्बल भी नहीं सौंपे गए। आज दोपहर तक नामांकन पत्र दाखिल करने वाले भाजपा, कांग्रेस, सीपीआईएम, बसपा व निर्दलीय प्रत्याशी बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ जिला कलक्ट्रेट पहुंचे।

No comments