Breaking News

लोहे की रॉड से हमला, पति-पत्नी सहित कई जनों पर मुकदमा दर्ज

श्रीगंगानगर के जवाहरनगर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव साधुवाली के वार्ड नम्बर 5 में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस झगड़े को लेकर पुलिस ने पति-पत्नी सहित कई जनों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गांव साधुवाली निवासी लूणाराम कुम्हार पुत्र कैलाराम ने रिपोर्ट दी कि शुभकरण कुम्हार, इसकी पत्नी नीतू देवी निवासी साधुवाली व अन्य ने लोहे की रॉड से मेरे साथ मारपीट करके घायल कर दिया।

No comments