न्यूजीलैंड-भारत का मुफ्त व्यापार समझौता आज से प्रभावी
भारत और न्यूजीलैंड के बीच बीते साल दिसंबर में तय हुआ मुक्त व्यापार समझौता आज 20 अक्तूबर से प्रभावी हो गया है। दोनों ही देशों के व्यापारिक और कूटनीतिक रिश्तों के लिए यह समझौता नए आयाम तय करने वाला साबित होगा। गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच एफटीए पर पहली वार्ता 10 साल से भी पहले शुरू हुई थी। हालांकि, लंबे समय तक अटके रहने के बाद जब दोबारा बातचीत शुरू हुई तो महज छह महीनों में ही समझौते तक पहुंच गई और 19 महीने बाद अब मुक्त व्यापार समझौता दोनों देशों में प्रभावी हो गया है।

No comments