Breaking News

13 मंजिला बिल्डिंग में आग लगी, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल

मुंबई के कुर्ला इलाके में आज मंगलवार सुबह 13 मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। हादसे में 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल हो गए। आग सुबह करीब 6:53 बजे कुर्ला वेस्ट की कोहिनूर ॥ष्ठढ्ढरु बिल्डिंग नंबर-5 के इलेक्ट्रिक डक्ट में लगी। दमकलकर्मियों ने सुबह 7:21 बजे तक आग पर काबू पा लिया। नगर निगम के अधिकारी के मुताबिक, धुएं के कारण 8 लोगों का दम घुटने लगा, जबकि एक व्यक्ति के दाएं पैर में चोट आई। घायलों में 5 साल का बच्चा, दो किशोरियां और एक बुजुर्ग शामिल हैं। सभी को राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है।

No comments