त्योहारों से पहले सस्ता हुआ प्याज, मंडियों में कीमतें 13 प्रतिशत तक गिरीं
देशभर में प्याज की उपलब्धता में सुधार के साथ इसकी कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है. खरीफ प्याज की नई फसल की आवक बढऩे, बफर स्टॉक से सप्लाई जारी रहने और अनुकूल मौसम के कारण आने वाले हफ्तों में बाजार में प्याज की उपलब्धता और बेहतर होने की उम्मीद है.
केंद्र सरकार के मुताबिक, देशभर की मंडियों और प्रमुख खुदरा बाजारों में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. आगामी त्योहारों के दौरान मांग को पूरा करने के लिए सरकार ने बफर स्टॉक से प्याज की आपूर्ति भी तेज कर दी है. आने वाले सप्ताहों में इन राज्यों से आवक और बढऩे की संभावना है.

No comments