ट्रांसफॉर्मर ऑयल ड्रम में भर रहे थे: पुलिस ने तीनों को 100 किलोमीटर पीछा कर दबोचा
जैसलमेर के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र के चाहड गांव स्थित 33 केवी जीएसएस से चोरों ने ट्रांसफॉर्मर ऑयल चोरी कर लिया। अलसुबह जीएसएस परिसर में संदिग्ध आवाजें सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो चोर पिकअप लेकर भाग निकले। मोहनगढ़ पुलिस ने आरोपियों का करीब 100 किलोमीटर तक पीछा किया। इस दौरान नाचना-रामदेवरा मार्ग पर दिधु गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप बेकाबू होकर पलट गई। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। अब पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

No comments