Breaking News

राजस्थान में भी वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की आशंका, पंचायत चुनाव से पहले ग्रामीणों में भारी आक्रोश

राजस्थान के विभिन्न जिलों से मतदाता सूचियों में बड़े पैमाने पर धांधली, वोट ट्रांसफर और परिसीमन के फैसलों को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। श्रीगंगानगर के लालगढ़ जाटान से लेकर टोंक के मालपुरा और जयपुर के चौमूं तक, ग्रामीण इलाकों में लोग अपनी आपत्तियां दर्ज करवा रहे हैं। टोंक जिले के बीडग़नवर गांव के लोगों ने तो हाल ही में जिला कलेक्टर टीना डाबी को ज्ञापन सौंपकर साफ कह दिया है कि अगर उनकी पंचायत परिसीमन की मांग नहीं मानी गई तो वे आगामी पंचायत चुनाव में सामूहिक रूप से मतदान का पूर्ण बहिष्कार करेंगे।

No comments