गांव में लेपर्ड की एंट्री पर ग्रामीणों को मिलेगा अलर्ट
राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के पेरीफेरी इलाकों में आबादी इलाकों में लेपर्ड की बढ़ती दखल के बाद वन विभाग अलर्ट हो गया है। केरलम के बाद संभवत: पहली बार राजस्थान में वाइल्ड लाइफ मॉनिटरिंग साइलेंट डिवाइस और हाई ट्रैक सेंसर लगाने की तैयारी कर रहा है। इसकी शुरुआत रणथंभौर टाइगर रिजर्व की जाएगी।
इन डिवाइस के जरिए आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आने वाले जंगली जानवरों की एक्टिविटी दिखने पर अलार्म बजाकर ग्रामीणों को अलर्ट करेगा। यह अलार्म इतना तेज होगा कि सैकड़ों मीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई देगी, जिससे ग्रामीणों को संभलने का मौका मिलेगा, साथ ही लेपर्ड भी आवाज सुनकर भाग जाएगा।

No comments