परिवार सोता रहा, खिड़की तोड़कर घुसे चोर
दौसा जिले सिकंदरा थाना क्षेत्र के कैलाई गांव में देर रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर खिड़की तोड़कर मकान में घुसे और अलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर करीब 20 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और एक लाख रुपए ज्यादा कैश चोरी कर फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, चोरी की वारदात कैलाई निवासी हंसराज गुर्जर के मकान में हुई। बीती रात परिवार के सभी सदस्य मकान के आंगन में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाश मकान के पिछले हिस्से में कमरे की खिड़की तोड़कर अंदर घुस गए।

No comments