Breaking News

साइबर ठग फिशिंग लिंक भेजकर खाली कर रहे अकाउंट:पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

साइबर ठग आजकल ठगी के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। शादी के सीजन में साइबर ठग फिर सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में राजस्थान पुलिस की साइबर टीम ने आमजन के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। जिसमें लोगों से अनजान एप और फर्जी लिंक नहीं खोलने की अपील की गई है। आजकल साइबर ठग व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर शादी के कार्ड, होटल वेन्यू और प्री-वेडिंग वीडियो के नाम पर एपीके फाइल और फिशिंग लिंक भेजकर शिकार बना रहे हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी तरह की संदिग्ध फोटो-वीडियो, एपीके फाइल या लिंक पर क्लिक ना करें।

No comments