Breaking News

राजस्थान में 3 दिन आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

राजस्थान में अक्टूबर के मध्य मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 14 से 16 अक्टूबर के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में तेज मेघगर्जन, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका जताई है। बीकानेर और जयपुर संभाग के कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में ओले भी गिर सकते हैं। मौसम में बदलाव से तापमान में गिरावट आने और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने किसानों और व्यापारियों को सलाह दी है कि खुले में रखी फसल और अनाज को तिरपाल से ढककर सुरक्षित स्थान पर रखें। खेतों में पानी भरने की आशंका को देखते हुए जल निकासी की व्यवस्था भी दुरुस्त रखें।

No comments