Breaking News

खतरनाक 'ब्लैक स्पॉट' पर पलटी भोपाल से जोधपुर जा रही निजी स्लीपर बस, 21 यात्री घायल

भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर शहर के पास आज बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। भोपाल से जोधपुर की ओर जा रही एक निजी स्लीपर बस राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 148ष्ठ पर नागदी बांध के निकट एक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के वक्त ज्यादातर यात्री नींद में थे, जिससे बस के पलटते ही चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक हादसे में कुल 21 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से 7 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना बुधवार तड़के करीब 2:30 बजे हुई। रफ्तार तेज होने और तीखा मोड़ होने के कारण चालक का बस पर से संतुलन हट गया।

No comments