Breaking News

जयपुर में हाईजैक के अलर्ट के बाद इंटरनेशनल फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट की आज बुधवार सुबह जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सुरक्षा एजेंसियों को विमान को हाईजैक करने की सूचना मिली थी। विमान के उतरते ही अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी जांच के लिए अंदर पहुंचे। फिलहाल विमान में किसी संदिग्ध गतिविधि या जांच के नतीजे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विमान ने मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे फ्रैंकफर्ट से उड़ान भरी थी। उसे बुधवार सुबह 4:15 बजे दिल्ली पहुंचना था, लेकिन इससे पहले ही जयपुर डायवर्ट कर दिया गया।

No comments