जंगल में छोड़े गए दो गोडावण पूरी तरह सुरक्षित, की जा रही ट्रैकिंग
jaisalmer-godawan-tracking-desert-national-park
जैसलमेर में ब्रीडिंग सेंटर के जिन दो राज्य पक्षी गोडावण को राष्ट्रीय मरु उद्यान क्षेत्र में छोड़ा गया था, वे पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं। भारतीय वन्यजीव संस्थान के विशेषज्ञ अत्याधुनिक तकनीकी उपकरणों और विशेषज्ञों की टीम के माध्यम से उनकी लगातार ट्रैकिंग और मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वहीं, डीएनपी प्रशासन की ओर से वन्यजीवों के इस आवास क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित रखने और बुनियादी सुविधाएं जुटाने का काम किया जा रहा है।
jaisalmer-godawan-tracking-desert-national-park

No comments