दिल्ली में बन रहा दुनिया का सबसे ऊंचा पुतला
दिल्ली की श्री रामलीला सोसाइटी इस बार इतिहास रचने जा रही है. यहां पर दशहरे के दिन पूरी दुनिया का सबसे बड़ा रावण जलाया जाएगा, जिसकी लंबाई 221 फीट रखी गई है. कई महीनो से इसे तैयार करने का काम किया जा रहा है. बड़ी संख्या में मजदूर मिलकर इसे बना रहे हैं. यह रावण पूरी तरह से इको फ्रेंडली है. आपको बता दें कि दिल्ली के द्वारका सेक्टर 10 में स्थित श्री रामलीला सोसाइटी इस बार इतने बड़े रावण को तैयार कर रही है.

No comments