Breaking News

जयपुर में मशहूर कैफे-रेस्टोरेंट के नाम पर धोखा! -ऑर्डर किया नामी बेकरी का केक, मिला किसी और का

जयपुर शहर के प्रतिष्ठित कारोबारियों के लिए भी यह स्थिति परेशानी का कारण बन रही है। मिलते-जुलते नाम से दूसरे विक्रेता के सामान की गुणवत्ता का असर असली प्रतिष्ठान की छवि पर पड़ सकता है। इससे बचने के लिए कुछ प्रतिष्ठान ऑनलाइन मंचों पर अपने आधिकारिक नाम के साथ विशेष कोड या पहचान चिह्न का इस्तेमाल कर रहे हैं। वैशाली नगर निवासी जितेंद्र ने ऑनलाइन एक नामी बेकरी के नाम से केक ऑर्डर किया। डिलीवरी मिलने पर केक की गुणवत्ता उम्मीद के मुताबिक नहीं थी। शिकायत लेकर संबंधित बेकरी पहुंचे तो पता चला कि केक दूसरी बेकरी से आया था, जिसका नाम मिलता-जुलता था।

No comments