भरतपुर में 200 सफाई कर्मचारी हड़ताल पर:बोले-2 महीने से सैलेरी नहीं आई
भरतपुर में 2 सौ सफाई कर्मचारियों ने आज से हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों की 2 महीने से तनख्वाह नहीं आई है। नगर निगम कमिश्नर ने सफाई कर्मचारियों की तनख्वाह बढ़ाने की बात कही थी। उसके बाद भी तनख्वाह नहीं बढ़ी। अब सफाई कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें बढ़ी हुई तनख्वाह मिले साथ ही दीपावली का बोनस दिया जाये।
गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि नगर निगम के स्थाई कर्मचारियों को 2 महीने से तनख्वाह नहीं मिली है। पिछली बार सफाई कर्मचारियों ने तनख्वाह बढ़ाने को लेकर हड़ताल की थी। उस समय नगर निगम कमिश्नर ने सफाई कर्मचारियों को आश्वाशन दिया था कि उन्हें बढ़ी हुई तनख्वाह मिल जाएगी।

No comments