Breaking News

हॉस्पिटल में डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेना पड़ा भारी:बुजुर्ग के खाते से 3.98 लाख रुपए पार

अजमेर में हॉस्पिटल में डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने के लिए फोन करना एक बुजुर्ग को भारी पड़ गया। शातिर ने वॉट्सऐप कॉल के जरिए उनसे ओटीपी ले लिया। इसके बाद उनके बैंक खाते से 3 लाख 98 हजार 500 रुपए निकाल लिए। पीडि़त को बैंक से यूपीआई सर्विस ब्लॉक होने का मैसेज मिला था। गूगल पे चलाने की कोशिश की तो पता चला कि खाते से रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर हो चुकी है। पीडि़त की रिपोर्ट पर आदर्शनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

No comments