Breaking News

बीजेपी मुख्यालय में अब रोज होगी कार्यकर्ताओं की जनसुनवाई

देशभर से बीजेपी मुख्यालय पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं की समस्याओं और उनकी बातों को सुनने के लिए पार्टी ने एक नई व्यवस्था शुरू की है. बीजेपी के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी तरुण चुघ ने इस संबंध में विशेष व्यवस्था की है. इसके तहत अब पार्टी मुख्यालय में हर दिन राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे और नियमित रूप से मल्टीपरपज हॉल में जनसुनवाई करेंगे. इस व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए पार्टी मुख्यालय में विशेष तैयारियां की गई हैं. साथ ही, सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों की रोस्टर के आधार पर ड्यूटी भी लगाई गई है. नई व्यवस्था के तहत बीजेपी मुख्यालय में प्रतिदिन दो राष्ट्रीय महासचिव और दो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मौजूद रहेंगे.

No comments