Breaking News

सांवलिया सेठ के दरबार में आया 31 करोड़ से ज्यादा का चढ़ावा

राजस्थान के प्रख्यात और लोक-आस्था के बड़े केंद्र श्री सांवलिया सेठ मंदिर में भक्तों की अटूट श्रद्धा का एक नया और बड़ा आंकड़ा सामने आया है. मेवाड़ के मंडफिया स्थित भगवान सांवलिया सेठ के दरबार में इस महीने चढ़ावे के रूप में भारी मात्रा में सोना, चांदी और नकदी प्राप्त हुई है. मंदिर के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस बार भक्तों ने भगवान के चरणों में कुल 930 ग्राम 100 मिलीग्राम सोना और 92 किलो 242 ग्राम 320 मिलीग्राम चांदी अर्पित की है.

No comments