छठ दिवाली पर राजस्थान से घर जाना होगा आसान, रेलवे चलाएगा ये स्पेशल ट्रेने
छठ-दिवाली के अवसर पर इंडियन रेलवे के द्वारा यात्रियों के सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए कई स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है वहीं का यह स्पेशल ट्रेनों के नए फेरे भी लगाए जाएंगे. वही रेलवे के द्वारा कई ट्रेनों का संचालन नवंबर दिसंबर तक किया जाएगा। रेलवे के फैसले से जयपुर सहित राजस्थान के विभिन्न शहरों से उत्तर प्रदेश बिहार प्रयागराज हरिद्वार मुंबई जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
प्रयागराज सीकर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 30 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। वही श्रीगंगानगर समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन 18 अक्टूबर से 29 नवंबर तक चलेगी। हरिद्वार जाने वाले यात्रियों के लिए साबरमती हरिद्वार, वेरावल हरिद्वार और बाड़मेर हरिद्वार स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।

No comments