Breaking News

नवरात्रि से सड़कों पर दौड़ेंगी सभी 94 ई-बसें

जयपुर में नवरात्रि से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा बढऩे जा रही है। जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की सभी 94 ई-बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। फिलहाल शहर में 44 ई-बसें ही संचालित हो रही हैं, जबकि 50 बसें संचालन शुरू होने का इंतजार कर रही थीं। इन 50 अतिरिक्त ई-बसों के सड़क पर उतरने से त्योहारी सीजन में यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन की अतिरिक्त सुविधा मिल सकेगी। दरअसल, जयपुर में जेसीटीएसएल के बेड़े में अब तक 94 ई-बसें शामिल हो चुकी हैं। इनमें से 44 बसों का संचालन पहले ही शुरू कर दिया गया था।

No comments