Breaking News

कांग्रेसी पार्षदों ने रोके कचरा उठाने वाले वाहन

बीकानेर नगर निगम में चुनाव खत्म होते ही भाजपा और कांग्रेस के बीच टकराव बढ़ गया है। इसका असर शहर की सफाई व्यवस्था पर पड़ रहा है। आज मंगलवार सुबह कांग्रेस पार्षदों ने बल्लभगार्डन के पास कचरा संग्रहण केंद्र से निकलने वाले कचरा उठाने वाले वाहनों को रोक दिया। ऐसे में आज भी शहर से कचरा नहीं उठ सका। कांग्रेस पार्षदों का आरोप है कि टेंडर की शर्तें पूरी किए बिना ही निजी फर्म को काम शुरू करने की अनुमति दी गई है। कांग्रेस पार्षद सुबह बल्लभगार्डन के पास स्थित कचरा संग्रहण केंद्र पहुंचे। यहां से कचरा उठाने के लिए वाहन निकलते हैं। पार्षदों ने सभी वाहनों को मौके पर ही रोक दिया।

No comments