Breaking News

ड्यूटी से नदारद 600 से अधिक डॉक्टरों पर होगी कानूनी कार्रवाई

राजस्थान की सरकारी चिकित्सा व्यवस्था में डॉक्टरों की उपलब्धता को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हुआ है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं निदेशालय ने ऐसे 678 चिकित्सकों की सूची जारी की है, जो स्थानांतरण या पदस्थापन के आदेश के बाद कार्यग्रहण नहीं करने अथवा लंबे समय से अनुपस्थित रहने के बावजूद ड्यूटी पर नहीं लौटे हैं। विभाग ने इन चिकित्सकों को अंतिम अवसर देते हुए अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित अवधि में जवाब नहीं देने पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।

No comments