Breaking News

एमपी में 7 दिन से आंधी-बारिश, 5 जिलों में अलटर्:उत्तराखंड के नैनीताल में लैंडस्लाइड

मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद भी आंधी-बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में 7 दिन से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को इंदौर संभाग के आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर में अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। उत्तराखंड के नैनीताल में पहाड़ी से अचानक मलबा गिरने से एक महिला समेत 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, पहाड़ी जिलों में आज बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। राजस्थान में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव कल 24 अक्टूबर से होने की संभावना है। इससे श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर एरिया में बारिश, ओलावृष्टि होने की संभावना है।

No comments