माउंट आबू में पहली बार होगा बर्ड फेस्टिवल का आयोजन
राजस्थान के एकमात्र खूबसूरत हिल स्टेशन आबूराज में पर्यटन और पर्यावरण के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुडऩे जा रहा है. यहाँ पहली बार 28 और 29 नवंबर को बर्ड फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है, जिसे लेकर प्रकृति प्रेमियों और पक्षी विशेषज्ञों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. माउंट आबू वाइल्डलाइफ सेंचुरी का पूरा क्षेत्र 250 से अधिक प्रजाति के दुर्लभ और सुंदर पक्षियों का प्राकृतिक घर माना जाता है.
इस विशेष बर्ड फेस्टिवल में राजस्थान भर से करीब 400 स्कूली विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं. इन विद्यार्थियों को 'बर्ड वॉकÓ के माध्यम से प्राकृतिक वातावरण में सीधे तौर पर पक्षियों को देखने, उनकी गतिविधियों को समझने और उनकी पहचान करने का अनूठा अनुभव प्राप्त होगा.

No comments